Dewald Brevis : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले Chennai Super Kings (CSK) को लगातार चोटों के कारण बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा बल्लेबाज Dewald Brevis साइड स्ट्रेन के चलते शुरुआती 2–3 मैचों से बाहर हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है और टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता.
ब्रेविस की जगह किसे मिलेगा मौका?
इससे एक दिन पहले ही CSK के दिग्गज खिलाड़ी MS Dhoni भी चोटिल होकर करीब दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए थे. धोनी पिंडली (काफ) में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं, जिससे वे कम से कम 3 मुकाबले मिस कर सकते हैं. ब्रेविस की गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट के पास विकल्प मौजूद हैं. Sarfaraz Khan या Matthew Short को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. टीम संयोजन के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.
शुरुआती मुकाबले
CSK अपना पहला मैच 30 मार्च को Rajasthan Royals के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम Punjab Kings और Royal Challengers Bengaluru से भिड़ेगी. इन अहम मैचों में प्रमुख खिलाड़ियों की गैरहाजिरी टीम के लिए चुनौती बन सकती है.
नाथन एलिस पूरे सीजन से बाहर
टीम को एक और बड़ा झटका तब लगा जब तेज गेंदबाज Nathan Ellis हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए. उनकी जगह CSK ने Spencer Johnson को टीम में शामिल किया है.
धोनी की फिटनेस पर नजर
44 वर्षीय धोनी इस सीजन के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. पिछले सीजन में Ruturaj Gaikwad के चोटिल होने के बाद उन्होंने कप्तानी संभाली थी और टीम को 4 में से 3 मैचों में जीत दिलाई थी. इस बार भी उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है. CSK अब अपने प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी का इंतजार कर रही है, जबकि शुरुआती मैचों में टीम की बेंच स्ट्रेंथ की असली परीक्षा होगी.