bihar weather update : बिहार में एक बार फिर मौसम का रुख बदलता नजर आ रहा है. राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. पिछले 24 घंटों के दौरान पटना, नालंदा, जहानाबाद, रोहतास और जमुई सहित कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में आंधी-तूफान भी देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं. इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, पटना, वैशाली, बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा और नवादा में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में तेज बारिश हो सकती है. वहीं सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार में भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में हल्की बारिश होने के आसार जताए गए हैं.
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
9 अप्रैल को भी मौसम का यह बदलाव जारी रहने की संभावना है. इस दिन कई जिलों में येलो अलर्ट रहेगा, जिनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज शामिल हैं. इस दौरान कुछ जिलों में हल्की तो कुछ में तेज बारिश हो सकती है. खासकर सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. कुल मिलाकर बिहार में फिलहाल मौसम अस्थिर बना हुआ है. कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.