पहली परीक्षा में पास या फेल हुए नितिन नवीन ? पांच राज्यों के एग्जिट पोल नतीजों में क्या है भाजपा की तस्वीर

Exit Poll 2026 : देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे. इससे पहले अंतिम चरण के मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है. विभिन्न एजेंसियों के सर्वे के आधार पर तैयार पोल ऑफ पोल्स में अलग-अलग राज्यों में सत्तारूढ़ दलों और गठबंधनों की संभावित स्थिति का अनुमान लगाया गया है.

बंगाल पर सबसे ज्यादा नजर

इन चुनावों में सबसे अधिक ध्यान पश्चिम बंगाल पर केंद्रित है, जहां ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक मुकाबला बेहद करीबी है, जिससे नतीजों को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है. असम में बीजेपी गठबंधन लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करता नजर आ रहा है.केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं. तमिलनाडु में राजनीतिक समीकरण दिलचस्प बने हुए हैं, जहां क्षेत्रीय दलों की भूमिका अहम है. पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान है.

नितिन नवीन का उभरता कद

इन एग्जिट पोल के बीच कूछ नामों में एक नाम तेजी से चर्चा में आया है. ये नाम है नितिन नवीन. 45 वर्षीय नेता बिहार के बांकीपुर से कई बार विधायक रह चुके हैं. जनवरी 2026 में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद इसे पार्टी में जनरेशन चेंज के रूप में देखा जा रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से यह उनकी पहली परीक्षा थी. जिसके नतीजे 4 मई को आने है. उससे पहले पांचों राज्य को लेकर जो एग्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं उसमें एक चीज साफ है कि नितिन नवीन अपने पहले परीक्षा में पास होते हुए दिख रहे हैं, हालांकि ये एग्जिट पोल के नतीजे हैं.

आगे की राजनीति पर असर

यदि एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदलते हैं, तो यह न केवल बीजेपी के लिए बड़ी जीत होगी बल्कि नितिन नवीन के नेतृत्व की पहली बड़ी परीक्षा भी सफल मानी जाएगी. इससे उनके कद में और वृद्धि हो सकती है और 2029 के आम चुनावों की तैयारी में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो सकती है. फिलहाल सभी की नजरें 4 मई पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि एग्जिट पोल की भविष्यवाणियां कितनी सटीक साबित होती हैं और क्या नितिन नवीन वास्तव में राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़े नेता के रूप में उभरते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *