Election Results 2026 Live : किस राज्य में किसकी सरकार…? आज आएगा 5 राज्यों के चुनाव नतीजे

Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Live Updates: देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है और दोपहर बाद तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है कि जनता ने अगले पांच साल के लिए किसे सत्ता सौंपी है.

पश्चिम बंगाल पर सबसे बड़ी नजर

पश्चिम बंगाल में 293 सीटों के लिए दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था. राज्य में इस बार 92% से अधिक रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी पहली बार राज्य की सत्ता पर काबिज होने के लक्ष्य के साथ मैदान में है. भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी का मुकाबला शुभेंदु अधिकारी से है, जो मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना रहा है.

असम में बीजेपी की हैट्रिक या कांग्रेस की वापसी?

असम की 126 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें 85% से अधिक वोटिंग हुई. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी हैट्रिक का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है.

तमिलनाडु में त्रिकोणीय मुकाबला

तमिलनाडु की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ, जिसमें 85.14% रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज हुई. यहां डीएमके के नेता एम.के. स्टालिन की सरकार सत्ता बचाने की कोशिश में है. वहीं एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन चुनौती दे रहा है. साथ ही थलापति विजय की पार्टी मुकाबले को रोचक बना रही है.

केरल में एलडीएफ बनाम यूडीएफ की टक्कर

केरल की 140 सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ, जिसमें 78.27% वोटिंग हुई. मुख्यमंत्री पी. विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है.

पुडुचेरी में सत्ता बरकरार या होगा बदलाव?

पुडुचेरी की 30 सीटों पर भी 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां 89.97% वोटिंग हुई. यहां एन. रंगास्वामी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है और अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में है.

कुल मिलाकर आज के नतीजे तय करेंगे कि इन राज्यों में राजनीतिक समीकरण कैसे बदलते हैं और जनता ने किस पर भरोसा जताया है. पूरे देश की नजर खासतौर पर पश्चिम बंगाल पर टिकी हुई है, जहां मुकाबला बेहद कांटे का माना जा रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *