पवन सिंह के बाद अक्षरा को फिर हुआ प्यार..! भोजपुरी अभिनेत्री ने लव लाइफ पर तोड़ी चुप्पी

Akshara singh lovestory : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने संकेत दिया है कि उनकी जिंदगी में दोबारा प्यार ने दस्तक दे दी है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

पवन सिंह को नहीं भुला पाई अक्षरा सिंह !

एक इंटरव्यू के दौरान जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या उन्हें फिर से प्यार हुआ है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, हुआ…चल रहा है. उन्होंने साफ कहा कि वह अपने पुराने रिश्तों को पीछे छोड़ चुकी हैं और अब भविष्य पर ध्यान दे रही हैं. उन्होंने कहा कि भूतकाल में अटकी रहूंगी तो भूत बन जाऊंगी, इस बयान को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. अक्षरा सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका पिछला रिश्ता अब पूरी तरह खत्म हो चुका है और वह आगे बढ़ चुकी हैं. उन्होंने यह स्वीकार किया कि फिलहाल उनका नया रिश्ता शुरुआती दौर में है और वह इसे समय देना चाहती हैं. उनके अनुसार अभी प्यार की पहली स्टेज पर है, थोड़ा प्रोसेस होने दीजिए, फिर बताऊंगी.

कौन है अक्षरा सिंह का नया लव पार्टनर

जब उनसे उनके नए पार्टनर के बारे में नाम पूछने की कोशिश की गई, तो उन्होंने इस पर चुप्पी साधते हुए कहा कि कुछ बातें पर्दे में ही रहना बेहतर होता है. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले एक-दूसरे को समझना जरूरी होता है. अक्षरा सिंह के इस खुलासे के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर वह शख्स कौन है जिसने एक बार फिर उनका दिल जीत लिया है. फिलहाल, अभिनेत्री ने अपने नए रिश्ते को निजी रखते हुए समय आने पर खुलासा करने की बात कही है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अक्षरा सिंह अपने इस नए रिश्ते को कब और कैसे सार्वजनिक करती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *