पटना के गांधी मैदान में NDA सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह…32 मंत्रियों ने ली शपथ

Samrat Cabinet expansion : बिहार की राजनीति के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा. राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जहां सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से और भी महत्वपूर्ण बना दिया.

नीतीश कुमार की मौजूदगी में सम्राट कैबिनेट का विस्तार

गांधी मैदान में सुबह से ही एनडीए समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया था. मंच पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की मौजूदगी ने साफ संकेत दिया कि बिहार में एनडीए पूरी मजबूती के साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने की तैयारी में जुटा है.

बीजेपी को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व

मंत्रिमंडल विस्तार में भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला है. बीजेपी कोटे से कई वरिष्ठ और नए चेहरों को मौका दिया गया है. पार्टी ने सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों का चयन किया है. बीजेपी कोटे से शपथ लेने वाले मंत्री…

  • राम कृपाल यादव
  • केदार गुप्ता
  • नीतीश मिश्रा
  • मिथलेश तिवारी
  • रमा निषाद
  • विजय कुमार सिन्हा
  • दिलीप जायसवाल
  • प्रमोद चंद्रवंशी
  • लखविंदर पासवान
  • संजय टाइगर
  • इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
  • नंद किशोर राम
  • रामचंद्र प्रसाद
  • अरुण शंकर प्रसाद

जेडीयू ने भी साधे सामाजिक समीकरण

जनता दल यूनाइटेड की ओर से भी कई पुराने और भरोसेमंद चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. साथ ही कुछ नए नेताओं को मौका देकर पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए स्पष्ट रणनीति का संकेत दिया है. निशांत कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में खास चर्चा है. इसे जेडीयू की नई रणनीति और भविष्य की राजनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं बीजेपी ने भी कई नए चेहरों को मौका देकर संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है.जेडीयू कोटे से शपथ लेने वाले मंत्री

  • निशांत कुमार
  • श्रवण कुमार
  • मदन सहनी
  • लेसी सिंह
  • श्वेता गुप्ता
  • भगवान सिंह कुशवाहा
  • दामोदर रावत
  • बुलो मंडल
  • सुनील कुमार
  • शीला मंडल
  • रत्नेश सदा
  • जमा खान
  • अशोक चौधरी

सहयोगी दलों को भी मिला प्रतिनिधित्व

एनडीए के सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया गया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं को भी मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. LJP(RV) कोटे से संजय पासवान और संजय सिंह तो HAM कोटे से संतोष सुमन और RLM कोटे से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए गए हैं.

राजनीतिक संदेशों से भरपूर रहा समारोह

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह मंत्रिमंडल विस्तार केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा है. बीजेपी और जेडीयू ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है. युवा, पिछड़ा, दलित और अति पिछड़ा वर्ग के नेताओं को प्रतिनिधित्व देकर एनडीए ने व्यापक सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास किया है. समारोह के दौरान पीएम मोदी ने मंच से नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया, जबकि नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करते नजर आए. गांधी मैदान में एनडीए समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *