मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मंत्रियों को सख्त हिदायत,कहा-मीडिया में बयान देने से पहले…

Samrat choudhary : मंत्रिमंडल सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल विस्तार के तुरंत बाद सभी नवनियुक्त मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की गहन समझ विकसित करने और योजनाओं की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मंत्री अपने विभागों में नई योजनाओं की संभावनाओं को तलाशें और ठोस प्रस्ताव तैयार करें. शुक्रवार को 1 अणे मार्ग स्थित लोक संवाद कक्ष में आयोजित औपचारिक बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी योजना या विभागीय मुद्दे पर मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखना आवश्यक है. मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे अपने विभागों की कार्यप्रणाली, योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी रखें ताकि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके.

26 मंत्रियों ने संभाला कार्यभार

नवगठित एनडीए सरकार में शपथ ग्रहण के अगले ही दिन अधिकांश मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभाल लिया. शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह सिलसिला शाम साढ़े छह बजे तक जारी रहा. इस दौरान कुल 26 मंत्रियों ने विभागों में जाकर विधिवत कामकाज शुरू किया. कार्यभार संभालने वाले मंत्रियों ने विभागीय योजनाओं को अंतिम लाभुक तक पहुंचाने और विकास कार्यों में तेजी लाने की प्रतिबद्धता दोहराई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने पहले ही 15 अप्रैल को अपना कार्यभार संभाल लिया था. गुरुवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में कुल 32 मंत्री मंत्रिपरिषद में शामिल हुए थे. इनमें से शेष छह मंत्री शनिवार से मंगलवार के बीच अपने विभागों का कार्यभार ग्रहण करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *