बिहार में मौसम का कहर…आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली से 7 लोगों की मौत, सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान

Bihar Rain Alert : बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने से बड़ा हादसा हो गया. राज्य के कई जिलों में तेज आंधी(Weather update), भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. खराब मौसम के कारण कई इलाकों में पेड़ गिर गए, जिससे जानमाल का भारी नुकसान हुआ है. सरकारी जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा असर Patna समेत कई जिलों में देखने को मिला, जहां तेज हवाओं और बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया.

अलग-अलग जिलों में मौत की घटनाएं

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक Bhojpur में आकाशीय बिजली गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हुई. Patna में बिजली गिरने से 1 व्यक्ति की जान गई, जबकि पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई. Samastipur में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत हुई. East Champaran में भी बिजली गिरने से 1 व्यक्ति की जान चली गई. Vaishali में पेड़ गिरने की घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई.

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

घटना पर Samrat Choudhary ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए सभी प्रभावित परिवारों को 2-2 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है. सरकार की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मुआवजे की राशि जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जाए.

प्रशासन की अपील

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने सलाह दी है कि आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान में न जाएं और पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. तेज आंधी और बारिश के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर नजर बनाए रखें. मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई है, जिससे प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *