Lok Sabha polls : मतदान के आंकड़ों में देरी को लेकर विपक्षी गठबंधन के नेता चुनाव आयोग से आज करेगा मुलाकात

Lok Sabha polls : लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरणों में वोटिंग के आंकड़ों को जारी करने में देरी के कारण विपक्षी गठबंधन के नेताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल  चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। पहले यह मुलाकात गुरुवार को होनी थी, लेकिन अब यह शुक्रवार को होगी।

इन कारणों से होगी मुलाकात

चुनाव आयोग से मुलाकात कर प्रतिनिधि मण्डल द्वारा चुनाव आयोग का ध्यान चुनावी आचार्य संहिता, भाजपा द्वारा कथित धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल, मतदान के दौरान EVM में गड़बड़ी, आदि के साथ साथ मतदान के दिन पूर्ण मतदान प्रतिशत के आंकड़े तुरंत जारी करने की मांग करेगा।

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन के नेताओं को पत्र लिखा

इससे पहले कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सहित भारतीय ब्लॉक पार्टियों  ने चुनाव पैनल को अलग-अलग पत्र लिखा है, जिसमें पहले दो चुनावों में मतदान के आंकड़ों को जारी करने में कथित “देरी” पर चिंता व्यक्त की गई है। जिसके बाद कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी गठबंधन के नेताओं को पत्र लिखा था। अपने पत्र में, कांग्रेस अध्यक्ष ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं से इस मुद्दे पर “सामूहिक, एकजुट और स्पष्ट रूप से” अपनी आवाज उठाने का आग्रह किया था।

Lok Sabha चुनाव के अलग अलग चरणों मे इतनी वोटिंग

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए मतदान का आंकड़ा साझा किया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 66.14 प्रतिशत, दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान और तीसरे चरण में 65.55 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *