Bihar Election Result 2024 : बिहार में NDA को 30 और INDIA को 9 सीटों के साथ अगले 5 साल के लिए जनता का जनादेश

Bihar Election Results 2024 : पिछले 80 दिनों की चुनावी प्रक्रिया का आज अंतिम दिन हैं। जब लोकतंत्र के महायज्ञ में नतीजों की आहुति दी जाएगी। लगभग छह हफ्तों तक चले चुनावी अभियान के बाद आज लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे, इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है और अब बस फाइनल नतीजों का इंतजार है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना 4 जून सुबह 8 बजे से शुरू हुई । इस दौरान बिहार की सभी 40 सीटों के साथदेश की 543 सीटों पर मतगणना होगी। सबसे पहले पोस्टल वोट गिने जायेंगे। इसके बाद ईवीएम से पड़े वोटों की गिनती की जायेगी। चुनाव परिणाम का रुझान सुबह करीब 9 बजे आने लगेंगे। वोटों की गिनती शुरु होने के बाद उसके बाद नियमित अंतराल पर हर राउंड के नतीजे की घोषणा होती रही।

Bihar Election Result 2024 : बिहार में NDA को 30 और INDIA को 9 सीटें

लोकसभा चुनाव के लिए आज नतीजे आए। कुछ सीटों पर परिणाम साफ चुके हैं तो कुछ सीटों पर अभी भी गिनती जारी है। इस दौरान बिहार के 40 लोकसभा सीट पर नतीजों की तस्वीर लगभग फाइनल हो गई है। चुनाव परिणाम के अनुसार एनडीए के खाते में 30 सीटें और INDIA गठबंधन के पास 9 सीटें जा रही हैं। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।

  • जनता दल (यूनाइटेड) – 12
  • भारतीय जनता पार्टी – 12
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 5
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – 3
  • राष्ट्रीय जनता दल – 4
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) -2
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) – 1
  • स्वतंत्र – 1

Bihar Lok Sabha Election Result : लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम

  • कुल सीटों की संख्या – 40
  • वोट पड़े – 58.1 %
  • NDA – 39 सीट (35.4 % वोट)
  • UPA – 1 सीट ( 28.3% वोट )

Bihar Lok Sabha Election Result : लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम

  • कुल सीटों की संख्या – 40
  • वोट पड़े – 56.3 %
  • NDA – 31 सीट (39.4 % वोट)
  • UPA – 7 सीट ( 30.2% वोट )
  • जदयू – 2 सीट ( 16% वोट)

Bihar Election Results 2024 : लोकसभा चुनाव 2009का परिणाम

  • कुल सीटों की संख्या – 40
  • वोट पड़े – 44.5 %
  • NDA – 32 सीट (38 % वोट)
  • UPA – 2 सीट ( 11.3% वोट )
  • कांग्रेस – 2 सीट (10.3% वोट)
  • आरजेडी – 4 सीट ( 19.3% वोट )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *