Bihar Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा के 40 सीटों पर कौन जीता कौन हारा ? जानिए कम सीटें जीत कर भी RJD कैसे बनी नंबर वन ?

Bihar Lok Sabha Election 2024 राज्य के 40 सीटों के लिए हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। पूर्वी राज्य बिहार में सभी सात चरणों में मतदान हुआ। बिहार लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)और विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। एनडीए गठबंधन को जहां राज्य में 30 सीटों पर सफलता मिली वहीं विपक्षई गठबंधन को राज्य में 9 सीटों से संतुष्ट होना पड़ा। राज्य में एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत भी हुई। सीटों के हिसाब से देखें तो राज्य में भाजपा को 12 सीटों , जेडी(यू) को 12 सीटों , लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJPR)को 5 सीटों , हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM)को 1 सीट पर सफलता मिली। जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 4 सीटों , कांग्रेस को 3 सीटों और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – CPI(M)को 2 सीटों पर सफलता मिली। जबकी एक सीट स्वतंत्र उम्मीदवार के खाते मे गया।

बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के विजेता

• वाल्मीकि नगर-सुनील कुमार

• पश्चिम चंपारण- डॉ. संजय जायसवाल

• पूर्वी चंपारण- राधा मोहन सिंह

• शिवहर- प्यारे आनंद

• सीतामढ़ी-देवेश चंद्र ठाकुर

• मधुबनी- अशोक कुमार यादव

• झंझारपुर- रामप्रित मंडल

• सुपौल- दिलेश्वर कामैत

• अररिया- प्रदीप कुमार सिंह

• किशनगंज- मोहम्मद जावेद

• कटिहार- तारिक अनवर

• पूर्णिया- राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव

• मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव

• दरभंगा- गोपाल जी ठाकुर

• मुजफ्फरपुर-राज भूषण चौधरी

• वैशाली- वीणा देवी

• गोपालगंज (एससी)- डॉ आलोक कुमार सुमन

• सिवान- विजयलक्ष्मी देवी

• महाराजगंज-जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

• सारन- राजीव प्रताप रूडी

• हाजीपुर (एससी)-चिराग पासवान

• उजियारपुर – नित्यानंद राय

• समस्तीपुर-शाम्भवी

• बेगूसराय-गिरिराज सिंह

• खगरिया- राजेश वर्मा

• भागलपुर-अजय कुमार मंडल

• बांका-गिरिधारी यादव

• मुंगेर-राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

• नालंदा- कौशलेन्द्र कुमार

• पटना साहिब-रविशंकर प्रसाद

• पाटलिपुत्र-मीसा भारती

• आरा-सुदामा प्रसाद

• बक्सर-सुधाकर सिंह

• सासाराम (एससी)- मनोज कुमार

• काराकाट – राजा राम सिंह

• जहानाबाद-सुरेन्द्र प्रसाद यादव

• औरंगाबाद-अभय कुमार सिन्हा

• गया (एससी)-जीतन राम मांझी

• नवादा- विवेक ठाकुर

• जमुई (एससी)- अरुण भारती

Bihar Lok Sabha Election 2024 : किस पार्टी को कितना वोट

• जदयू – 18.52% (8020732 मत )

• भाजपा – 20.52% (8885818 मत )

• लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास – 6.47% (2803936 मत )

• आरजेडी – 22.14% (9588365 मत )

• कांग्रेस – 9.20% (3983882 मत )

• भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -2.99% (1293538 मत )

• अन्य – 13.27% (5748007 मत )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *