T20 World Cup 2024 में नाबाद भारत ने रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता। जीत के साथ भारत का 11 वर्षों का ट्रॉफी जीत का सूखा समाप्त हुआ। इससे पहले भारत ने 2013 में इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में ट्रॉफी जीती।
T20 World Cup : भारत को दूसरी बार टी20 विश्व कप
फाइनल मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 76 रन की शानदार पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उनके अलावा अर्शदीप सिंह (2/20) और जसप्रीत बुमराह (2/18) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट की तरह अपना जादू चलाया और दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट पर 169 रन पर रोककर भारत दूसरी बार टी20 विश्व कप में विजय हुआ
कोहली की बेहतरीन पारी
अफ्रीका के तरफ से अपने पहले विश्व कप फाइनल में खेल रहे प्रोटियाज की ओर से भी कुछ संघर्ष देखने को मिला। हेनरिक क्लासेन ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाकर भारत के लिए एक समय में खतरा बन रहे थे लेकिन हार्दिक पांड्या (3/20) ने महत्वपूर्ण विकेट झटककर मैच को निर्णायक रूप से भारत के पक्ष में ला दिया। लेकिन इसका बड़ा श्रेय कोहली को जाता है जिन्होंने पारी को संभाला और भारत को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया।उन्होंने 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन यह पारी भारत के लिए जरूरी थी क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा (9), ऋषभ पंत (0) और सूर्यकुमार यादव (3) के जल्दी आउट हो जाने से भारत का स्कोर तीन विकेट पर 34 रन हो गया था।
T20 World Cup Final संक्षिप्त स्कोर
- भारत: 20 ओवर में 176/7 (विराट कोहली 76, अक्षर पटेल 47; केशव महाराज 2/23)
- दक्षिण अफ्रीका : 20 ओवर में 169/8 (हेनरिक क्लासेन 52, जसप्रीत बुमराह 2/18, अर्शदीप सिंह 2/20)