Hardik Natasa Divorce : हार्दिक-नताशा अब अलग अलग, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर तलाक किया कंफर्म

वेब डेस्क। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक (Hardik Natasa Divorce) ले लिया है। नताशा ने सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर करते हुए बताया कि वे आपसी सहमति से अलग हुए हैं। हार्दिक और नताशा ने 2020 में शादी की थी, लेकिन अब करीब चार साल बाद वे अलग हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर तलाक की पुष्टि

अपनी पोस्ट में नताशा ने अपने बेटे अगस्त्य का भी जिक्र किया। नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “करीब चार साल बाद हार्दिक और मैंने आपसी सहमति (Natasa Stankovic Confirmed Divorce) से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ रहते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन अब हम दोनों के लिए यह सबसे अच्छा फैसला है। यह हमारे लिए बहुत मुश्किल फैसला रहा है। अगस्त्य हमारी जिंदगी का हिस्सा रहेगा और हम दोनों उसे हर संभव खुशी देने की कोशिश करेंगे। हार्दिक और नताशा दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक ही पोस्ट शेयर की। ज्ञात ह कि काफी समय से दोनों के अलग होने की अफवाहें चल रही थीं, लेकिन अब उन्होंने इसकी पुष्टि (Hardik Natasa Divorce) कर दी है।

Hardik Natasa Divorce : 2020 में हुई थी दोनों की शादी

हार्दिक और नताशा ने 31 मई, 2020 को शादी की थी और उसी साल उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ था। कानूनी रूप से शादी करने के बाद, उन्होंने विभिन्न रीति-रिवाजों के साथ अपनी शादी को शानदार तरीके से मनाया। गौरतलब है कि हार्दिक आईपीएल 2024 के दौरान मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उनका परिवार बिखर रहा था और उनका प्रदर्शन गिर रहा था। हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के लिए खेला था। टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद वह रो पड़े और अपनी भावनाएं साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *