Kargil Vijay Diwas : पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा कारगिल युद्ध की विजय गाथा : सम्राट चौधरी

पटना। गुरुवार को बिहार भाजपा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने चौधरी ने कहा कि भाजपा हमेशा देशभक्ति और देश प्रेम की भावना से काम करती है, जो किसी अन्य पार्टी में अद्वितीय है। भाजपा के लिए राष्ट्र और उसका सम्मान सबसे पहले है।

पाठ्यक्रम में  विजय गाथा को शामिल करने का प्रस्ताव

कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत का प्रभाव अब दुनिया भर में पहचाना जाता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट रुख है कि अगर पाकिस्तान की तरफ से गोली चलाई जाती है, तो भारत को तोप के गोले से जवाब देना चाहिए, जिसे भारत ने कार्रवाई में दिखाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से पाठ्यक्रम में कारगिल युद्ध की विजय गाथा को शामिल करने के लिए चर्चा करेंगे और युवाओं से “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ काम करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें : ओलंपिक में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन

कारगिल चौक स्मारक तक मशाल मार्च

कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपा शहीदों के सम्मान से कभी समझौता नहीं करेगी। कारगिल के सैनिकों द्वारा दिखाया गया पराक्रम पूरे देश को गौरवान्वित करता है। कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सैकड़ों युवाओं के साथ मशाल लेकर कारगिल चौक स्मारक तक मार्च किया और दीये जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहीद रामनाथ पांडेय, शहीद कल्याण सिंह, शहीद राजनंदन पोद्दार और शहीद रामेश्वर राम समेत अनेक शहीदों के परिजनों के साथ-साथ कारगिल युद्ध के वीर जवानों को भी सम्मानित किया गया।

(क्रेडिट : मीडिया इनपुट )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *