Bihar ki Khbren : मानसून सत्र में भाग नही लेने पर तेजस्वी यादव तोड़ी चुप्पी…बताया बड़ी वजह

पटना। 22 जुलाई को शुरु हुए बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का शुक्रवार को अंतिम दिन है। पहले चार दिन के कार्यवाही में पूर्व उपमुख्यमंत्री उपस्थित नहीं रहें। जिसको लेकर पक्ष ने उनपर निशाना साधा। इस बीच गुरुवार को बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को कई दिनों के बाद वापस पटना लौटे। उनके पटना लौटने के बाद संभावना जताया जा रही है कि वो विधानसभा की कार्यवाही में आखिरी दिन भाग ले सकते हैं।

विशेष राज्य को लेकर तेजस्वी यादव का नीतीश पर हमला

नेता विपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को वापस पटना लौटने के बाद एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराई। एयरपोर्ट पर मीडिया से के एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा हमलोग लंबे समय से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा बिहार को विशेष दर्जा नहीं देना चाहती है। जिसकी जानकारी जदयू को भी है। भारत सरकार राज्य के विकास के लिए विशेष दर्जा देने को लेकर कोई भी रूचि दिखाने का काम नहीं कर रही है। नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए नेता विपक्ष ने कहा कि संविधान में बड़े-बड़े संशोधन हो रहे हैं, विशेष राज्य और आरक्षण मामले में तो मामूली संशोधन करना है। नीतीश कुमार सरकार में इतनी हैसियत वे रखते हैं। वो चाहें तो यह कोई बड़ा काम नहीं है। लेकिन वो भी बीजेपी से मिले हुये हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में कई घोटाले हुए हैं।

ये भी पढ़ें : जानिए कैसा होगा Paris Olympics 2024 का उद्घाटन समारोह

इसलिए अनुपस्थित रहते हैं नेता विपक्ष

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने मानसून सत्र में अपनी अनुपस्थिति पर कहा कि वे तो जनता के दिल में हैं और 15 अगस्त से जनता के बीच जाने वाले भी हैं। इसलिए उससे पहले फिट होना चाह रहे हैं।

(क्रेडिट : मीडिया इनपुट )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *