10 मीटर एयर पिस्टल में भारत फाइनल में, बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने की जीत के साथ शुरुआत, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने भी जीता पहला मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के युवा बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन को सीधे सेटों में हराकर पेरिस ओलंपिक में शानदार शुरुआत की। ग्रुप एल के इस पुरुष एकल मैच में लक्ष्य ने 21-8, 22-20 से जीत दर्ज की। पहला गेम आसानी से जीतने के बाद लक्ष्य को दूसरे गेम में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। विश्व में 41वें स्थान पर काबिज कॉर्डन ने कड़ी टक्कर देते हुए स्कोर 20-16 पर पहुंचा दिया। हालांकि, युवा भारतीय खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए लगातार छह अंक जीतकर गेम 22-20 से अपने नाम किया और फाइनल में जगह बनाई।

पुरुष युगल बैडमिंटन में भारत की मजबूत शुरुआत

लक्ष्य के लिए यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि कॉर्डन टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे और कांस्य पदक जीतने के करीब पहुंच गए थे। लक्ष्य के ग्रुप में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी (इंडोनेशिया) और जूलियन कैरेगी (बेल्जियम) भी मौजूद हैं, जिससे यह चुनौतीपूर्ण ग्रुप बन गया है।पुरुष युगल बैडमिंटन में भी भारत ने मजबूत शुरुआत की। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मेजबान देश के लुकास कोरवी और रोनन लाबर के खिलाफ ग्रुप सी का मैच 21-17, 21-14 से जीत लिया। भारत को इस जोड़ी से पदक की काफी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें : Paris Olympics 2024 : पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, हॉकी में भारत के लिए पदक की दावेदारी मजबूत

मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला फाइनल के लिए क्वालीफाई

इससे पहले भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालीफिकेशन राउंड में तीसरा स्थान हासिल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि, 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन में भारत को निराशा हाथ लगी। इस स्पर्धा में संदीप सिंह और एलावेनिल वालारिवन 626.3 के कुल स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता क्वालीफिकेशन राउंड में छठे स्थान पर रहे। इसके अलावा, 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालीफिकेशन में भारत के सरबजोत सिंह नौवें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। अर्जुन चीमा 574 के कुल स्कोर के साथ 18वें स्थान पर रहे और बाहर हो गए।रोइंग में बलराज पंवार अपनी हीट में चौथे स्थान पर रहे और रविवार को रेपेचेज में भाग लेंगे। भारत ने पेरिस ओलंपिक में 117 एथलीटों का दल भेजा है।

(क्रेडिट : मीडिया इनपुट )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *