महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और झारखंड समेट अन्य राज्यों के बदले गए राज्यपाल, जानिए आपके राज्य के Governor कौन हैं ?

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के लिए नए Governor और पुडुचेरी के लिए नए उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है। सिक्किम के मौजूदा राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम के नए राज्यपाल होंगे और मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इन राज्यों में नए Governor

झारखंड के मौजूदा राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए Governor होंगे और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिभाऊ किशनराव बागड़े को राजस्थान, रमन डेका को छत्तीसगढ़ और सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।इसके अतिरिक्त, के. कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी नियुक्तियाँ उनके संबंधित कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *