नई दिल्ली। Bangladesh में जारी हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भारत पहुंच गई हैं। सोमवार शाम को उनका विमान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरा। जिसके बाद माना जा रहा है कि शेख हसीना नई दिल्ली से किसी दूसरे देश के लिए रवाना हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हसीना लंदन जाने की तैयारी कर रही हैं। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन सरकार से शरण मांगी है।
Bangladesh Violence 100 से अधिक लोगों की हत्या
ज्ञात हो कि Bangladesh में सरकार की आरक्षण नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ने देश में गंभीर संकट पैदा कर दिया है। सोमवार को प्रधानमंत्री sheikh hasina की सरकार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों का समाना करना पड़ा। देश में हिंसा ने विरक्राल रूप ले लिया हैं अभी 100 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी गई है। इस उथल-पुथल ने प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने पर मजबूर हो गई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब हिंसक प्रदर्शनकारियों ने हसीना के आधिकारिक आवास की ओर कूच कर दिया और प्रधानमंत्री के आवास को भी निशान बनाया।
देश छोड़कर भारत पहुंची sheikh hasina
मीडिया सूत्रों कि माने तो इन हिंसक प्रदर्शनों के कारण शेख हसीना की सुरक्षा को काफी खतरा था और इसलिए प्रदर्शनकारियों के गणभवन पहुंचने से पहले ही वह देश छोड़कर चली गईं। देश से भागकर शेख हसीना का विमान सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हिंडन एयरबेस पर उतरा, जहां वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। शेख हसीना को ले जा रहे सी-130जे विमान को हिंडन में प्राथमिकता के आधार पर उतारा गया। इसके बाद उम्मीद है कि वह नई दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो सकती हैं।
बांग्लादेश में जल्द होगा interim government का गठन
इस बीच, बांग्लादेश में सेना प्रमुख ने सभी दलों की भागीदारी के साथ अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा की है।सेना प्रमुख ने कहा कि वे अंतरिम सरकार (interim government) बनाएंगे और देश का प्रबंधन करेंगे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि प्रदर्शनों के दौरान मारे गए लोगों को न्याय मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की खबरें की माने तो शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ने से पहले सेना प्रमुख को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद सेना प्रमुख ने कहा है कि स्थिति पर राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन से चर्चा की जाएगी। बांग्लादेशी सेना ने सभी तरह की हिंसा को तुरंत रोकने की सार्वजनिक अपील की है।
(क्रेडिट – मीडिया इनपुट)