नई दिल्ली। (Bangladesh protest ) देश में जारी हिंसा के बीच मीडिया रिपोर्ट्स से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार देश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने ढाका छोड़ दिया है। पड़ोसी देश बांग्लादेश हिंसा की आग में झुलस रहा है। इस बीच ऐसी खबरें हैं कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Bangladesh protest : राजधानी ढाका समेत पूरे देश में कर्फ्यू
इस बीच बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुस गए हैं। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक शेख हसीना भारत के लिए रवाना हो गई हैं और बताया जा रहा है कि उनकी बहन भी उनके साथ हैं। शेख हसीना के बेटे ने देश के सुरक्षा बलों से किसी भी संभावित तख्तापलट की कोशिश को विफल करने का आग्रह किया है। राजधानी ढाका और पूरे देश में सेना तैनात कर दी गई है और कर्फ्यू लगा दिया गया है।
हिंसा में 19 पुलिस अधिकारियों समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत
इससे पहले सेना मुख्यालय में सत्तारूढ़ अवामी लीग और मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी के बीच एक बड़ी बैठक हुई। बांग्लादेश में बिगड़ते हालात को देखते हुए सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान के जल्द ही राष्ट्र को संबोधित करने की उम्मीद है। इससे पहले देशव्यापी कर्फ्यू के बावजूद हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी ढाका के शाहबाग स्क्वायर पर एक लंबे मार्च के लिए एकत्र हुए। पिछले दिन यानी रविवार को हुई हिंसा में 19 पुलिस अधिकारियों समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
खबर अपडेट हो रही है….