Pp0पटना। जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। पटना में आयोजित एक कार्यकम में शिरकत करने के बाद मीडिया से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए हैं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने केंद्र सरकार को समर्थन तो दिया लेकिन बिहार के विकास की कोई बात नहीं की।
युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही जनसुराज
दरअसल लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। हालांकि अभी चुनाव होने में एक लंबा वक्त बाकी है लेकिन प्रशांत किशोर इस लंबे समय का उपयोग अपनी पार्टी को मजबूत करने में कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी द्वारा राज्य भर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इसका मकसद पार्टी से युवाओं को जोड़ना है। पार्टी के इस कार्यक्रम को लोगों का खास कर युवाओं का खूब समर्थन मिल रहा हैं।
नीतीश कुमार ने विकास के नहीं दिया है समर्थन : प्रशांत किशोर
रविवार को युवा संवाद कार्यक्रम के बाद प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला किया। प्रशांत ने कहा कि नीतीश कुमार करीब 15 सालों तक भाजपा के साथ रहे। इन 15 सालों में भाजपा भी केंद्र में रही। भाजपा आज बिहार के सांसदों और नीतीश सरकार के समर्थन पर सत्ता पर काबिज है। इस सब के बिच नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से मंत्रालय मांगा, पांच सालों के लिए मुख्यमंत्री की सीट मांगी और भाजपा संगठन में जो फेरबदल करवाना चाहते थे, वो भी करा लिया। लेकिन राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं मांगा।
बिना जनसमर्थन से मुख्यमंत्री रहना चाहते है नीतीश : प्रशांत
जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी और सत्ता के लिए नीतीश कुमार को काफी समझ और ताकत है। लेकिन उसी नीतीश कुमार ने केंद्र की भाजपा सरकार से ये नहीं कहा कि राज्य में बंद चीनी मिलों को चालू करिए तब हम आपको अपना समर्थन देंगे। कम से कम एक फैक्ट्री लगाइए, तब हम आपको समर्थन देंगे। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि नीतीश कुनीतीश कुमार को मंत्रालय और वो बिना किसी ताकत और जनसमर्थन के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे रहना चाहते हैं। जिसे भाजपा ने स्वीकार कर लिया है।
(क्रेडिट – मीडिया इनपुट)