Breaking Olympics : भारत के गोल्डन बॉय ने जीता सिल्वर,पेरिस ओलंपिक में भारत का पदकों का पंजा 

स्पोर्ट्स डेस्क। Neeraj Chopra ने शुक्रवार की सुबह पेरिस Olympics 2024 में भाला फेंक स्पर्धा में 89.45 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर रजत पदक जीता। खेल के दौरान पाकिस्तान के अरशद नदीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने 92.97 मीटर का नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वह अब पाकिस्तान के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। अरशद नदीम ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसेन द्वारा बनाए गए 90.57 के पहले के ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ा। तीसरे नंबर पर ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने कांस्य (88.54 मीटर) जीता। तीन साल पहले टोक्यो ग्रीष्मकालीन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक क्वालीफिकेशन राउंड के ग्रुप बी में 89.34 मीटर का विशाल थ्रो किया था।

Neeraj का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

पेरिस Olympics 2024 में भाला फेंक स्पर्धा में 89.45 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर रजत पदक जीतने वाले Neeraj Chopra भले ही गोल्ड से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने भारत के लिए इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ साथ साथ वो दो अलग-अलग ग्रीष्मकालीन खेलों में पदक जीतने वाले भारत तीसरे एथलीट हैं। पहलवान सुशील कुमार (2008 और 2012) और शटलर पीवी सिंधु (2016 और 2021) अन्य हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

(क्रेडिट-मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *