Patna Airport : लोकसभा में बीजेपी सांसद ने की बिहार में नए एयरपोर्ट की मांग, पटना हवाई अड्डा को लेकर किया बड़ा दावा 

पटना।लोकसभा सत्र के शून्य काल के दौरान बिहार से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने Patna Airport की व्यवस्था और सुविधा को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पटना स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की खराब व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए,राज्य में नए हवाई अड्डे की मांग की।

अंतरराष्ट्रीय नाम देने से एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नहीं बन जाता; रूडी

बिहार के सारण से वर्तमान भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुकें है और पेशे से वो एक पेशेवर पायलट है। बीजेपी संसद ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कहने को तो पटना हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। लेकिन पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज तक एक भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान संभव नहीं हुई।

1,600 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद नहीं हुआ सुधार ; बीजेपी सांसद

Patna Airport की खामियां बताते हुए इसकी आलोचना की और बिहार में एक नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण की मांग की। रूडी ने तर्क दिया कि बिहटा में विकसित किया जा रहा नया एयरपोर्ट पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट जैसा ही है, जिसमें लैंडिंग के दौरान सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा की अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए वास्तविक सुविधाएं और तैयारी की आवश्यकता होती है। रूडी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट देश के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट में से एक है, जिसमें ब्रेक लगाने और जुर्माने से जुड़े जोखिम हैं। उन्होंने बताया कि 1,600 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद रनवे में कोई खास सुधार नहीं किया गया है।

Patna Airport से उड़ान के लिए होती है मोटी खर्च

सारण से भाजपा सांसद ने ने पटना से उड़ानों की उच्च लागत के बारे में भी चिंता जताई और इसकी तुलना मेट्रो शहरों के बीच सस्ती उड़ानों से की। उन्होंने टिकट की उच्च कीमतों के लिए बिहार सरकार द्वारा लगाए गए 29% कर और अन्य लागतों, जैसे सीआईएसएफ खर्च और नए हवाई अड्डे के निर्माण से जुड़ी लागतों को जिम्मेदार ठहराया, जिसका बोझ यात्रियों पर डाला जाता है।

(क्रेडिट- मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *