Gopalganj News : मछली खिलाने घर बुला प्रेमिका ने प्रेमी को खिलाया जहर

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मुहल्ले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मछली खिलाने के बहाने अपने घर बुलाया और खाने में जहर मिला दिया। खाना खाने के तुरंत बाद प्रेमी की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।

प्रेमिका ने मछली खाने घर बुलाया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित प्रेमी तेजस्वी शर्मा नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मुहल्ले का निवासी है और उसकी प्रेमिका भी इसी मुहल्ले की रहने वाली है। बताया जाता है कि रविवार की देर रात प्रेमिका ने तेजस्वी को मछली और चावल खाने के लिए अपने घर बुलाया। खाने के बाद जब तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, तो उसने तुरंत अपने दोस्त को फोन कर स्थिति की जानकारी दी। उसके दोस्त ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

ये भी पढ़िए :Cervical Cancer से हर साल लाखों महिलाएं क्यों हो रही हैं प्रभावित ? 1 करोड़ बच्चियों को फ्री में लगेगा टीका

मामले की जांच कर रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी पहले से विवाहित है और उसके तीन बच्चे भी हैं। उसकी प्रेमिका से मुलाकात कोर्ट में हुई थी, जिसके बाद उनका रिश्ता धीरे-धीरे बढ़ा। हालांकि, इस दौरान दोनों के बीच कई बार मनमुटाव भी हुआ, लेकिन वे फिर से एक-दूसरे से मिलने लगे। मामले की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर रुचि कुमारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(क्रेडिट -मीडिया इनपुट )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *