पटना। राजधानी में मेट्रो परिचालन का इंतजार कर रहें लोगों के लिए बड़ी खबर है। Patna Metro की शुरुआत की तारीख तय हो गई है। राज्य के विकास और आधुनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने घोषणा की है कि पटना मेट्रो की सेवा अगले साल से शुरू हो जाएगी।
इस तारीख से चालू होगी Patna Metro
मंत्री नितिन नवीन ने मीडिया से संवाद वार्ता के दौरान बताया कि पटना मेट्रो की पहली यात्रा 2025 में से शुरू होगी। यह पटना सहित पूरे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा, जो शहर के यातायात ढांचे को सुसंगठित और आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैरिया बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी तक चलेगी मेट्रो
पटना मेट्रो प्रोजेक्ट से शहर में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में सुधार होगा और जाम की समस्या को भी कम किया जाएगा। पटना मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत बैरिया बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी तक होनी है, जो शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ेंगे और यात्रा की सुविधा को और अधिक सुलभ बनाएंगे। मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट की पूरी तैयारी लगभग अंतिम चरण में है और मेट्रो की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए कई परीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पटना मेट्रो सेवा शहरवासियों के लिए एक नई और सुविधाजनक यात्रा विकल्प साबित होगी।
एलिवेटेड लाइन पर होगा मेट्रो नेटवर्क का विस्तार
Patna Metro के अगले साल से परिचालन शुरू होने वाले पांच एलिवेटेड स्टेशन में भूतनाथ, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, जीरोमाइल और पाटलिपुत्र बस टर्मिनल शामिल होंगे। ये स्टेशन 6.63 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड लाइन पर स्थित होंगे, जो पटना के यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पटना मेट्रो के तहत कुल 24 स्टेशन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 12 एलिवेटेड स्टेशन और बाकी भूमिगत होंगे। इस विस्तृत नेटवर्क से शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी और यात्रा की सुगमता में वृद्धि होगी।