Bihar Politics: 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक तकरार, इस सीट को लेकर जदयू और बीजेपी में पड़ सकता है दरार ?

पटना। राज्य की राजनीतिक हलचल संकेत कर रही है कि बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अब तेज हो गई है। सीटों पर दावेदारी शुरू हो गई है। हालांकि अभी चुनाव में लंबा समय बाकी है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के एमएलसी संजय सिंह ने पटना के बाढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

एलान का वीडियो वायरल

उनके इस ऐलान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। mlc का यह बयान बीजेपी को चिंतित कर सकता हैं। संजय सिंह जेडीयू के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। राजधानी पटना के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की पुष्टि करते हुए उनका एक वीडियो वायरल है। वीडियो में संजय सिंह ने कह रहे हैं हम बाढ़ से चुनाव लड़ेंगे। चिंता की कोई बात नहीं है। जब मन बन जाता है तो अंतिम हद तक लड़ाई लड़ी जाती है। हम युद्ध के मैदान में कूद चुके हैं और अंत तक लड़ाई जारी रखेंगे।

2005 से विधायक है ज्ञानु

ज्ञात हो की बाढ़ विधानसभा सीट से वर्तमान में बीजेपी के ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू विधायक है। ज्ञानू राजपूत जाति से आते हैं और 2005 से इस सीट पर विधायक बने हुए हैं। हालांकि, वह बाढ़ क्षेत्र के निवासी नहीं हैं। उनका अपना घर बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रुकनपुरा में है। ज्ञानू ने 2005 से 2015 तक दो बार जेडीयू के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2015 में बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होने के बावजूद, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी बने रहे हैं और नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने की भविष्यवाणी सबसे पहले उन्होंने ही की थी।

विधानसभा चुनाव में दोनों दावेदार बाहरी

संजय सिंह भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र से आते हैं, बाढ़ क्षेत्र के निवासी नहीं हैं। अब देखना होगा कि बीजेपी संजय सिंह की दावेदारी पर क्या प्रतिक्रिया देती है और आगामी चुनावों में बाढ़ विधानसभा सीट पर कौन सी पार्टी विजय प्राप्त करती है।संजय सिंह का यह ऐलान राजनीतिक परिदृश्य को नया मोड़ दे सकता है और बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक नई सियासी लड़ाई की शुरुआत कर सकता है।

(क्रेडिट-मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *