Ganesh visarjan : कर्नाटक में गणेश विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक झड़प, भीड़ ने कई दुकानें और मोटरसाइकिलें की आग के हवाले

नई दिल्ली। कर्नाटक के नगमंगला, मांड्या जिले में गणेश विसर्जन (Ganesh visarjan) के दौरान दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसक झड़पें गंभीर रूप ले ली हैं। दो गुटों में झड़पों के चलते उपद्रवियों ने कई दुकानों, जिसमें पेंट की दुकानें, बाइक शोरूम और कपड़ों की दुकानें शामिल हैं, को आग के हवाले कर दिया। इन दुकानों के जलकर राख हो जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा, सड़कों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को भी आग लगाकर गंभीर तनाव उत्पन्न किया गया, जिससे हिंसा और भी भड़क गई।

इलाके में BNS की धारा 163 लागू

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की और क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया। बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और भीड़ जुटाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ganesh visarjan दो दिन पहले सूरत में भी हुई थी हिंसा

इससे पहले, दो दिन पहले गुजरात के सूरत में भी Ganesh visarjan के दौरान असामाजिक तत्वों ने एक गणेश पंडाल पर पथराव कर दिया था। इसके बाद, इलाके में आक्रोशित लोगों की भीड़ जुट गई और सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। इस मामले में थाने का घेराव करने वाली भीड़ ने पुलिस पर दबाव बनाया। पुलिस ने इस मामले में देर रात कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया और 27 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया, जिन्होंने हिंसा भड़काने का प्रयास किया था।

(क्रेडिट- मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *