Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के हजरतपुर गांव में रविवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या (Bihar Crime) कर दी गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी दिलीप कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

छुट्टी पर घर आया था युवक

घटना के अनुसार, रविवार शाम साढ़े सात बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने दिलीप कुमार यादव पर हमला किया और उसे गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस घटना (Bihar Crime) के बाद गांव में हड़कंप मच गया है, और स्थानीय लोग स्थिति को लेकर चिंतित हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार, दिलीप कुमार यादव मुंबई में रहकर काम करता था और छह दिन पहले ही अपने गांव हजरतपुर आया था। उनके परिजनों ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime : मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी सहियार अख्तर ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की। पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल पर जाकर सबूत इकट्ठा किए और जांच का सिलसिला जारी है। हत्यारों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अपर पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी सहियार अख्तर ने कहा, “हजरतपुर गांव में दिलीप कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हमारी टीम सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

(क्रेडिट -मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *