Bihar Politics: जदयू मंत्री विजेंद्र यादव ने पोस्टर पर फोटो न होने को लेकर किया विवादास्पद बयान, बाद में दी सफाई

पटना। जदयू मंत्री विजेंद्र यादव ने सोमवार को पार्टी के एक अहम बैठक से जुड़ी एक घटना के बाद विवादास्पद बयान दिया। पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टरों में अपनी तस्वीर नहीं होने से नाराजगी जताते हुए यादव ने पत्रकारों से कहा कि वह अब जदयू में नहीं हैं। हालांकि, कुछ ही समय में उन्होंने अपने बयान को लेकर सफाई दी, और इसे मजाक का हिस्सा करार दिया।

पोस्टर में नहीं थी जदयू मंत्री की तस्वीर

जदयू के दफ्तर में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़कर पार्टी के सभी प्रमुख और छोटे नेता शामिल हुए। इस बैठक की तैयारी को लेकर कार्यालय के बाहर कई होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए थे, लेकिन इनमें से किसी पर भी मंत्री विजेंद्र यादव की तस्वीर नहीं थी। इससे यादव नाराज हो गए और जब पत्रकारों ने इस बारे में सवाल किया, तो उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया कि वह जदयू में नहीं हैं।

बाद में बयान को लेकर दी सफाई

यादव के इस बयान के तुरंत बाद उनके नाराजगी की खबरें फैल गईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थिति को संभालने के लिए व्यक्तिगत रूप से यादव से संपर्क किया। इस घटना के बाद, जब यादव बैठक से बाहर आए, तो उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, “मेरी नाराजगी की खबरें पूरी तरह से अफवाह हैं। मैंने मजाक में कहा था कि मैं जदयू में नहीं हूं। अगर मैं पार्टी में नहीं होता तो इस बैठक में शामिल नहीं होता। लोगों को मजाक का मजाक ही समझना चाहिए।”

(क्रेडिट- मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *