Bihar: सारण में तिरंगा झंडे के साथ छेड़छाड़ पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

सारण। बिहार के सारण जिले में Eid-e-Milad-un-Nabi के अवसर पर निकले जुलूस के दौरान देश के तिरंगा झंडे के साथ छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। जुलूस में शामिल एक पिकअप वाहन पर अशोक चक्र की जगह चांद-तारा वाला तिरंगा झंडा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने तुरंत संज्ञान लिया है और मामला दर्ज किया है।

घटना का वीडियो वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोपा थाने में भारतीय ध्वज अधिनियम 2002 और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। गिरफ्तार व्यक्तियों ने बताया कि झंडा उन्हें किसी तीसरे व्यक्ति ने उपलब्ध कराया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।

मामले को लेकर स्थानीय जनता का आक्रोश

इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने थाने पर जाकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और इसे देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करार दिया। उन्होंने तिरंगा झंडे के अपमान की घटना की निंदा करते हुए थाने पर धरना भी दिया।

जुलूस के लाइसेंस की पुलिस कर रही जांच

पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि झंडा अधिनियम 1971 और 2002 के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है और दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जो झंडा लहराया गया था, उसे जब्त कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों ने दावा किया है कि उन्हें यह झंडा किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा दिया गया था, जिसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामले की पूरी जानकारी और झंडा लहराने के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है। इसके अलावा, जुलूस के लाइसेंस की भी जांच की जा रही है और यह देखा जा रहा है कि लाइसेंसी जुलूस के आयोजकों ने इस झंडे के बारे में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

(क्रेडिट- मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *