BPSC 69th Interview Schedule Released : 69वीं कंबाइंड सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल, जानिए कब होगी

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं कंबाइंड सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह इंटरव्यू 15 से 30 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रति दिन दो पालियों में इंटरव्यू लिया जाएगा। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। कैंडिडेट्स अपने रोल नंबर और तारीख की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं। इस परीक्षा में 4,480 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 1,295 अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा में सफल हुए हैं।

BPSC में 1005 अभ्यर्थी सफल

कंबाइंड BPSC परीक्षा में 3,444 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें 1,005 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसमें विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत अनारक्षित वर्ग से 508, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 97, अनुसूचित जाति से 134, अनुसूचित जनजाति से 10, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 145, पिछड़ा वर्ग से 83 और महिला वर्ग से 28 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।

वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी के लिए 262 सफल

वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी की लिखित परीक्षा में 913 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 262 सफल हुए हैं। इसमें अनारक्षित कोटि से 99, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 23, अनुसूचित जाति से 41, अनुसूचित जनजाति से 3, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 61, पिछड़ा वर्ग से 27 और महिला कोटि से 8 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।

अन्य पदों पर सफल अभ्यर्थी

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के लिए 93 अभ्यर्थियों में से 27 और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी के लिए 30 में से 1 अभ्यर्थी सफल हुआ है। प्रारंभिक परीक्षा में 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 5,299 अभ्यर्थी सफल हुए। प्री परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को 31 जिलों के 488 केंद्रों पर किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *