नई दिल्ली। एक समय था जब निवेश के लिए विकल्प सीमित थे, लेकिन आज के दौर में हर वर्ग के निवेशकों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं. खासतौर पर Post Office और SBI ने अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक निवेश योजनाएं शुरू की हैं, जो सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देती हैं.
Post Office या SBI: कौन दे रहा ज्यादा रिटर्न?
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की तुलना में पोस्ट ऑफिस अपनी 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) जैसी योजना, जिसे टाइम डिपॉजिट (टीडी) कहा जाता है, पर 1 प्रतिशत ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है.
- SBI में 5 साल की एफडी पर ब्याज दरें
सामान्य ग्राहकों को: 6.5% प्रति वर्ष
वरिष्ठ नागरिकों को: 7.5% प्रति वर्ष
- Post Office की 5 साल की टीडी पर ब्याज दरें
सभी ग्राहकों (चाहे उम्र कुछ भी हो) को: 7.5% प्रति वर्ष
Post Office या SBI ज्यादा रिटर्न ?
पोस्ट ऑफिस की यह योजना एसबीआई से काफी ज्यादा आकर्षक है. उदाहरण के लिए ,अगर आप एसबीआई में 5 साल के लिए 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कुल ₹6,90,209 मिलेंगे. वही रकम पोस्ट ऑफिस की 5 साल की टीडी स्कीम में निवेश करने पर ₹7,24,974 मिलती है.अंतर: पोस्ट ऑफिस की योजना से आपको ₹34,765 ज्यादा रिटर्न मिलेगा.
क्यों चुनें पोस्ट ऑफिस की टीडी योजना?
- उच्च ब्याज दर: सभी वर्गों के लिए समान रूप से 7.5% का लाभ.
- सुरक्षित निवेश: सरकारी योजना होने के कारण गारंटीड रिटर्न.
- लचीलापन: पोस्ट ऑफिस की योजनाएं लंबी अवधि के निवेश के लिए भरोसेमंद विकल्प हैं.
वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकल्प
हालांकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई 7.5% की दर से ब्याज देता है, लेकिन पोस्ट ऑफिस की योजना सभी उम्र के लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराती है, जो इसे और भी बेहतर बनाती है.