नई दिल्ली। जब Jio और Elon Musk की Starlink भारत में सैटेलाइट इंटरनेट लाने की होड़ में लगे हैं, BSNL ने बाजी मारते हुए Direct-to-Device Satellite Service लॉन्च कर दी है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने इस नई सेवा के जरिए दिखा दिया है कि वह भी इस रेस में किसी से पीछे नहीं है.
क्या है BSNL की सैटेलाइट सर्विस?
सीधे सैटेलाइट से कनेक्शन:
यह सेवा 36,000 किलोमीटर ऊपर ऑर्बिट में घूम रहे सैटेलाइट्स से सीधा कनेक्ट करती है. यानी, मोबाइल टावर या वाईफाई की जरूरत ही नहीं. BSNL ने यह सेवा शुरू करने के लिए अमेरिकन कंपनी Viasat के साथ समझौता किया है. सैटेलाइट्स और टेक्नोलॉजी की सपोर्ट यही कंपनी देगी.
BSNL की सैटेलाइट सर्विस सेवा की खासियतें
- बिना नेटवर्क के एसएमएस:
जहां मोबाइल नेटवर्क और वाईफाई नहीं है, वहां भी आप नॉर्मल एसएमएस भेज सकते हैं.यह सिर्फ इमरजेंसी मैसेज के लिए नहीं है, बल्कि रोजमर्रा के लिए भी.
- UPI पेमेंट की सुविधा:
सैटेलाइट कनेक्शन का उपयोग करके आप UPI पेमेंट कर सकते हैं.यह सुविधा उन इलाकों में बेहद काम आएगी जहां इंटरनेट नहीं पहुंचता.
किसके लिए फायदेमंद?
ग्रामीण और दुर्गम इलाके: जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं है.
ट्रैवलर्स और हाइकर्स: जंगल, पहाड़, या रिमोट जगहों पर यात्रा करने वालों के लिए बेहतरीन.
आपातकालीन स्थिति: जब अन्य नेटवर्क काम नहीं करते.
कैसे अलग है यह सेवा?
Apple ने iPhone 14 में सैटेलाइट SOS फीचर पेश किया था, लेकिन वह सिर्फ इमरजेंसी के लिए था. BSNL ने इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए लाकर Jio और Starlink को कड़ी टक्कर दी है. अभी BSNL ने इस सेवा के सब्सक्रिप्शन या प्लान की कीमत की जानकारी नहीं दी है. इंटरनेट की सुविधा पूरे समय मिलेगी या सिर्फ UPI पेमेंट के लिए, इसका खुलासा होना बाकी है.
BSNL ने कैसे बढ़त बनाई?
Jio और Starlink जहां सिर्फ सैटेलाइट से इंटरनेट लाने की बात कर रहे हैं, BSNL ने इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए सैटेलाइट के जरिए SMS और UPI पेमेंट जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए हैं.