Darbhanga : शादी का झांसा देकर तीन साल तक अवैध संबंध…मौके पर मुकरा आरोपी, जानें क्या है पूरा मामला ?

पटना। बिहार के दरभंगा (Darbhanga) जिले में महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक, संतोष कुमार मुखिया, पर आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का वादा कर तीन साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया.

बिहार के दरभंगा का है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार मुखिया, जो (Darbhanga) सोनकी थाना क्षेत्र के अतहर गांव का निवासी है, का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था. युवती ने आरोप लगाया कि संतोष ने शादी का वादा करके उसे विश्वास में लिया और उसके साथ तीन साल तक संबंध बनाए. जब भी युवती शादी के लिए दबाव डालती, संतोष बहाने बनाकर बात टाल देता था. आखिरकार उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया.

एफआईआर के बाद कार्रवाई

युवती ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई. इस पर महिला थाना की थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार मुखिया को गिरफ्तार कर लिया.

तीन साल तक धोखा

आरती कुमारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि मामले की आगे जांच जारी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट की खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *