Matric exam :BSEB ने जारी किया मैट्रिक परीक्षा का पूरा शेड्यूल, जानिए कब रिलिज होंगी एडमिट कार्ड

पटना। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा (BSEB Matric exam) 2025 के लिए डेट शीट 2025 जारी कर इसके शेड्यूल की  घोषणा कर दी है. छात्र आधिकारिक BSEB वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और bsebmatric.org पर मैट्रिक परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं.

BSEB Matric exam : परीक्षा तिथियां और शिफ्ट

बिहार बोर्ड इस बार मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक आयोजित करेगा. ज्ञात हो कि कक्षा 10 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2025 के बीच पहले से  निर्धारित हैं. 2024 में मैट्रिक परीक्षाएं 14 फरवरी से 23 फरवरी तक दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी, पहली पारी में  सुबह 9:00 बजे से परीक्षा होगी और और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शुरू हुआ था. यह पैटर्न 2025 में भी जारी रहने की संभावना है.

बिहार बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10) परीक्षा 2025 का समय सारणी

 

परीक्षा तिथि एवं दिन प्रथम पारी (सुबह 9:30 बजे से) दूसरी पारी (दोपहर 2:00 बजे से)
17.02.2025 (सोमवार) भाषा (मातृभाषा) भाषा (मातृभाषा)
(101 – हिंदी, 102 – बंगाली, 103 – उर्दू, 104 – मैथिली) (201 – हिंदी, 202 – बंगाली, 203 – उर्दू, 204 – मैथिली)
18.02.2025 (मंगलवार) 110 – गणित 210 – गणित
19.02.2025 (बुधवार) दूसरी भारतीय भाषा दूसरी भारतीय भाषा
हिंदी भाषियों के लिए: 105 – संस्कृत, 107 – अरबी, 108 – फ़ारसी, 109 – भोजपुरी या कोई अन्य हिंदी भाषियों के लिए: 205 – संस्कृत, 207 – अरबी, 208 – फ़ारसी, 209 – भोजपुरी या कोई अन्य
106 – उर्दू 206 – उर्दू
20.02.2025 (गुरुवार) 111 – सामाजिक विज्ञान 211 – सामाजिक विज्ञान
21.02.2025 (शुक्रवार) 112 – विज्ञान 212 – विज्ञान
22.02.2025 (शनिवार) 113 – अंग्रेजी (सामान्य) 213 – अंग्रेजी (सामान्य)
24.02.2025 (सोमवार) वैकल्पिक विषय वैकल्पिक विषय
(114 – उन्नत गणित, 115 – अर्थशास्त्र, 116 – वाणिज्य, 121 – फ़ारसी, 122 – संस्कृत, 123 – उर्दू, 124 – मैथिली) (214 – उन्नत गणित, 215 – अर्थशास्त्र, 216 – वाणिज्य, 221 – फ़ारसी, 222 – संस्कृत, 223 – उर्दू, 224 – मैथिली)
25.02.2025 (मंगलवार) व्यावसायिक विषय
(127 – योग एवं शारीरिक प्रबंधन, 128 – सुरक्षा, 131 – ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, 132 – खुदरा एवं व्यापार, 133 – हेल्थकेयर और वेलनेस, 134 – इलेक्ट्रिकल, 135 – आईटी/आईटीईएस)

इस तारीख को एडमिट कार्ड आने की उम्मीद

BSEB कक्षा 10 मैट्रिक बोर्ड परीक्षा (BSEB Matric exam) के लिए एडमिट कार्ड 8 जनवरी, 2025 को जारी करेगा और वे 15 जनवरी, 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसी तरह कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 21 जनवरी, 2025 से 31 जनवरी, 2025 के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे. छात्रों  निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और अंतिम समय में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *