नई दिल्ली। जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक गैस टैंकर (Jaipur Ajmer Highway Accident) के कई वाहनों से टकराने के बाद भीषण आग लग जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य की हालत गंभीर है.
एलपीजी गैस टैंकर ब्लास्ट
सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना (Tanker Blast)के कुछ ही पल बाद हाईवे के पास एक प्रॉपर्टी में आग की लपटें देखी गईं. अन्य दृश्यों में सड़कों पर घना धुआँ निकलता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद एक विस्फोट हुआ जिससे आग और भड़क गई. आग लगने से कम से कम 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके शरीर का 50% से ज़्यादा हिस्सा जल गया. अधिकारियों ने बताया कि अब तक 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दुर्घटना के कारण राजमार्ग के 300 मीटर के हिस्से प्रभावित हुए है. घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग की लपटें लगभग एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं. पूरे इलाके में घना काला धुआं छा गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात बाधित हो गया. आग में कई वाहन भी जल गए, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने दुर्घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया.
अमित शाह और प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात की. दुर्घटना को बेहद दुखद बताते हुए शाह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन घायलों को उपचार मुहैया कराने के लिए काम कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को इस भीषण दुर्घटना (CNG Tanker Blast Video) में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार LPG से भरा टैंकर jaipur से अजमेर की तरफ से जयपुर आ रहा था. इस दौरान जब टैंकर भांकरोटा में डीपीएस स्कूल के सामने से टैंकर यू-टर्न ले रहा था तो जयपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने गैस के टैंकर के नोजल में टक्कर मार दी. जिसके कारण नोजल से करीब 18 टन गैस हवा में फैल गई जिससे 200 मीटर का पूरा एरिया गैस का चेंबर बन गया. इसके कुछ ही सेकेंड बाद ही टैंकर में जोरदार धमाका हुआ और आसपास की गाड़ियों तक आग फैल गई.