कोहरे के कारण मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, एक घायल

मुजफ्फरपुर। बढ़ते कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं (road accident) में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र में हुई, जहां कोहरे के चलते एनएच पर दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

दुर्घटना सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी के पास फोर-लेन रोड पर हुई, जहां सुबह के समय कोहरे की घनी चादर के कारण दृश्यता कम हो गई थी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

road accident मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल (road accident) पर पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कार्रवाई जारी है। दुर्घटना के बाद से इलाके में कोहरे के कारण सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि यह पहली घटना नहीं है, जब कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना हुई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *