बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए की चुनावी तैयारी शुरू, 15 जनवरी से मिशन -225 का आगाज

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Elections) में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त है, लेकिन चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को एनडीए के सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण बैठक जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आवास पर हुई.

नीतीश होंगे गठबंधन का चेहरा

बैठक के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए साफ किया कि बीजेपी आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे.

Bihar Assembly Elections : एनडीए का 225 सीटों पर फोकस

दिलीप जायसवाल ने आगामी चुनावी रणनीति की जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी 15 जनवरी से अपना ‘मिशन 225’ शुरू करेगी. यह मिशन बिहार में एनडीए गठबंधन को बूथ स्तर तक सशक्त करने और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘मिशन-2025 और लक्ष्य-225’ की सफलता को सुनिश्चित करने पर केंद्रित होगा.

15 जनवरी के अभियान की शुरुआत

15 जनवरी से प्रत्येक जिले में सामूहिक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एनडीए के सभी सहयोगी दलों के बीच समन्वय बढ़ाना और आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को तेज करना है.

कैंपेन के चरण और मुख्य तिथियां

Bihar Assembly Elections के लिए मिशन 225 की शुरुआत मकर संक्रांति के ठीक अगले दिन 16 जनवरी से बगहा और पश्चिम चंपारण से होगी, और यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान एनडीए के सभी सहयोगी दल बूथ स्तर पर समन्वय बढ़ाते हुए राज्यभर में व्यापक अभियान चलाएंगे. मिशन का पहला चरण 15 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *