पटना। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag )ने हाल ही में अपनी पत्नी आरती अहलावत को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके तलाक की खबरें चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहवाग और आरती पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं. परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि उनके बीच तलाक की संभावना हो सकती है.
कैसा है Virender Sehwag का पारिवारिक जीवन
वीरेंद्र सहवाग ने 22 अप्रैल 2004 को अपनी बचपन की दोस्त आरती अहलावत (Virender Sehwag Divorce) से शादी की थी. दोनों के दो बेटे हैं—आर्यवीर (जन्म 2007) और वेदांत (जन्म 2010). सहवाग और आरती की प्रेम कहानी बचपन में शुरू हुई थी. सहवाग ने पहली बार आरती को तब देखा था, जब वह केवल सात साल के थे और आरती पांच साल की थीं. 17 साल की दोस्ती को प्यार में बदलने में उन्हें 14 साल लगे.
आरती के बिना परिवार की तस्वीरें
दो सप्ताह पहले सहवाग(Virender Sehwag ) ने पलक्कड़ के विश्व नागयक्षी मंदिर की यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिनमें उनकी पत्नी नजर नहीं आईं. इसके अलावा, सहवाग ने अपनी आखिरी पारिवारिक तस्वीर दीपावली 2024 पर पोस्ट की थी. तस्वीर में सहवाग उनके बेटे और मां नजर आएलेकिन आरती अनुपस्थित थीं.
कौन है आरती अहलावत
आरती अहलावत का जन्म 16 दिसंबर 1980 को हुआ था. उन्होंने लेडी इरविन सेकेंडरी स्कूल और भारतीय विद्या भवन से पढ़ाई की और दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया. आरती और वीरेंद्र सहवाग की शादी 2004 में तत्कालीन वित्त मंत्री और डीडीसीए के चेयरमैन अरुण जेटली के आवास पर हुई थी.
Virender Sehwag की तलाक की अटकलें
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सहवाग और आरती के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं. उनकी इंस्टाग्राम गतिविधियों और हालिया तस्वीरों में आरती की गैरमौजूदगी के कारण तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि इस मामले में अभी तक सहवाग या आरती की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.