कौन है गैंगस्टर सोनू मोनू जिसने अनंत सिंह पर चलाई गोलियां ? जानें पूरी कहानी

पटना। मोकामा के नौरंगा निवासी सोनू मोनू, जो इलाके का एक कुख्यात गैंगस्टर है, उस पर पर आरोप है कि उसने अनंत सिंह (Anant Singh) पर गोलियां चलाई। यह घटना हाल ही में चर्चा में है और इसके पीछे की वजह राजनीतिक व आपराधिक मंशाओं से जुड़ी हुई है।

कौन है सोनू-मोनू ?

सोनू मोनू का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वह 2009 से अपराध की दुनिया से जुड़ा हुआ है और इसके खिलाफ दर्जनों मामलों में कार्यवाही हो चुकी है। मोनू पहले मुख्तार अंसारी के शूटर के रूप में भी जाना जाता है। 2017 में, मुख्तार अंसारी ने उसे 50 लाख रुपए की सुपारी दी थी।

क्या है अपराध के पीछे की असली वजह

राजनीतिक दृष्टि से सोनू मोनू की महत्वकांक्षा भी बड़ी रही है। उसने अपनी बहन को मुखिया बनाया था, लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें पद से हटना पड़ा। बाद में, जब इलाके के एक व्यक्ति ने चुनाव में अपनी पत्नी को उम्मीदवार बनाने की योजना बनाई, तो सोनू ने कोर्ट में उसकी हत्या कर दी। इसके बाद, उसने अपनी मां को मुखिया बना दिया और स्वयं मुखिया प्रतिनिधि भी बन गया।

सोनू मोनू और Anant Singh के बीच हुई थी मुलाकात

करीब छह महीने पहले, जब अनंत सिंह जेल से बाहर आए थे, तो सोनू मोनू और अनंत सिंह(Anant Singh) के बीच मुलाकात हुई थी। उस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई थीं, और अब हाल ही में, सोनू मोनू ने अनंत सिंह पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *