पटना। राजधानी पटना में पुलिस ने सेक्स रैकेट(sex racket) का भंडाफोड़ करते हुए होटल संचालक समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर जक्कनपुर थाना पुलिस ने करबिगहिया इलाके में छापेमारी कर पांच लड़कियों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया.
नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को बनाया शिकार
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि होटल संचालक उदय सिंह भोली-भाली लड़कियों को नौकरी का लालच देकर बुलाता था और फिर उन्हें देह व्यापार(sex racket) में धकेल देता था. पीड़ित लड़कियों ने बताया कि उन्हें ग्राहकों से मिलने के लिए मजबूर किया जाता था और पैसे से होटल संचालक अपना कमीशन काटकर बाकी रकम देने का वादा करता था.
sex racket :छापेमारी में कई जोड़े मिले
पुलिस को लंबे समय से इस अवैध गतिविधि (sex racket)की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद करबिगहिया इलाके के कई होटलों में छापेमारी की गई. इस दौरान कई जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए. पूछताछ में सामने आया कि इनमें से तीन जोड़े प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागकर यहां आए थे.
होटल संचालक गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी
इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल मालिक उदय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है. मुक्त कराई गई लड़कियां बिहार समेत अन्य राज्यों की हैं. न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस इन्हें सुरक्षित घर भेजने की तैयारी कर रही है. पुलिस इस रैकेट के पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच में जुटी हुई है और जल्द ही अन्य दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
इनपुट- मीडिया रिपोर्ट