जमुई: एक अनोखी घटना में लोन रिकवरी के लिए पहुंचे बैंक कर्मी पर एक महिला का दिल आ गया और उसने अपने पति को छोड़कर दूसरे से शादी रचा ली। यह घटना जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के कर्मा टांड़ गांव में हुई।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
महिला ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन उसके पति शराब के नशे में बेवजह मारपीट और प्रताड़ित किया करते थे। इससे परेशान होकर उसने बैंक कर्मी से शादी कर ली और अब वह जीवन भर उसके साथ रहने का फैसला किया है।
क्या है मामला
बैंक कर्मी पवन कुमार चकाई स्थित एक बैंक में काम करता है और लोन की रिकवरी के लिए वह गांव-गांव घूमता था। इस दौरान कुछ माह पहले पवन कुमार की मुलाकात सोनो थाना क्षेत्र के कर्मा टांड़ गांव निवासी पिंटू शर्मा की पुत्री इंदिरा कुमारी से हुई। पवन कुमार हमेशा लोन रिकवरी के लिए जाया करता था और इसी बीच इंदिरा कुमारी का दिल पवन कुमार पर आ गया।
पति को छोड़ बैंककर्मी से रचाया शादी
दोनों के बीच मोबाइल पर बातें होने लगीं और जल्द ही दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। इंदिरा कुमारी ने अपने पति को छोड़कर पवन कुमार से शादी रचा ली और अब वह जीवन भर उसके साथ रहने का फैसला किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस शादी को देखने के लिए काफी लोग भी पहुंचे थे।