Rekha Gupta Delhi CM : दिल्ली को मिल गया नया मुख्यमंत्री, जानिए कौन हैं रेखा गुप्ता

Delhi CM:दिल्ली में बीजेपी ने 26 साल बाद शानदार जीत हासिल की है, और अब राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल गया है.बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर मुहर लगी है.रेखा गुप्ता को दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है.

प्रवेश वर्मा को उप-मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी

बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा, जो सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे थे, को उप-मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है.वहीं, रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है.रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा बुधवार, 19 फरवरी, को साढ़े बारह बजे रामलीला मैदान में भव्य समारोह के दौरान शपथ लेंगे.साथ ही उनके साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ ग्रहण होगा।

बीजेपी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक के लिए वरिष्ठ नेताओं ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.इस बैठक में बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति जताई।

बीजेपी को 70 में से 48 सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को घोषित हुए थे, जिसमें बीजेपी को 70 में से 48 सीटें मिलीं.हालांकि, 11 दिनों तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं हुआ था, जिससे विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी पर निशाना साधा था और सवाल उठाए थे.इस लंबे समय तक खींचने के बाद बीजेपी ने आखिरकार रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री घोषित किया।

बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों की चर्चा थी, लेकिन सबसे अधिक चर्चा प्रवेश वर्मा का था, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया.वे पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं, और दिल्ली की राजनीति में उनका अहम स्थान है।

कौन हैं Rekha Gupta ?

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी और साथ ही वे देश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी.रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं और 68,200 वोट प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी की नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया.वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार प्रवीण जैन को मात्र 4,892 वोट मिले।

Rekha Gupta पहली बार विधायक बनीं

बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली हैं.वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रह चुकी हैं और 2007 तथा 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गई थीं.हालांकि, पिछले दो विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने शानदार जीत हासिल की है।

रेखा गुप्ता की राजनीति में लंबी यात्रा रही है, और उन्हें पार्टी और जनता का मजबूत समर्थन प्राप्त है.अब, उनकी मुख्यमंत्री के रूप में यह नई जिम्मेदारी और उनकी कार्यशैली पर सभी की निगाहें रहेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *