बिहार में मैट्रिक परीक्षा में नकल नहीं कराने पर 2 छात्रों को मारी गोली, 1 की मौत; सड़क पर उतरे लोग

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले (Sasaram News )में मैट्रिक परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान नकल नहीं करवाने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने गुरुवार देर शाम दोनों छात्रों पर हमला कर दिया. इस हमले में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे.

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, सासाराम के बुढ़न मोड़ स्थित संत अन्ना स्कूल में दोनों परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा देने गए थे. परीक्षा के दौरान कुछ युवकों के साथ नकल को लेकर विवाद हुआ. जब दोनों छात्र परीक्षा समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने मां ताराचंडी धाम के पास उन्हें गोली मार दी.

Sasaram News  : घटना के बाद मचा हड़कंप

घायल छात्रों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया. एक छात्र को नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे छात्र को सासाराम सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार, छात्रों को पीठ में गोली लगी थी, जिसके चलते गंभीर स्थिति को देखते हुए एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

कौन हैं पीड़ित छात्र?

घायल छात्र की पहचान शंभू बीघा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह यादव के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है, जबकि मृतक छात्र उसी गांव के कमलेश सिंह का 16 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार बताया जा रहा है.

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही धौडाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं.

Sasaram News  : प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोग

इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों(Sasaram News )ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. वे दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *