Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सांसदी का पद छोड़ेंगे Chirag Paswan, बड़े खेल की तैयारी?

Bihar Chunav:  क्या सांसदी छोड़ चिराग पासवान अब विधायकी का चुनाव लड़ेंगे? क्या चिराग पासवान के रुख बदल रहे हैं.. क्या चिराग पासवान अपने पद से अब खुश नहीं हैं..लोजपा (आर) के जमुई से सांसद और चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती ने कहा है कि अगर पार्टी आदेश करेगी तो केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान इस बार विधान सभा का चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होन कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की आकांक्षा है कि चिराग बिहार में बड़ी जिम्मेदारी संभालें। अरुण भारती सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चिराग की बिहार में बड़ी जिम्मेदारी संभालने की बात गठबंधन के बीच भी होगी, इसके बाद ही कोई फैसला होगा।

Bihar Chunav:  15 सीटों पर युवाओं के लिए टिकट की मांग

आपको बता दें इससे पहले रविवार को युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि युवा लोजपा-रा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित है। समिति की बैठक में युवा लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन को जन-जन तक हमलोग पहुंचाएंगे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण भी दिया है। साथ ही चिराग पासवान से मांग की है कि युवाओं को 15 सीटों पर वह चुनाव लड़ाएं।

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की सोच को धरातल पर उतारना चाहते है चिराग

इससे पहले हाल ही चिराग भी कह चुके हैं कि वह ज्यादा समय तक केंद्र की राजनीति में नहीं रहना चाहते और उनको बिहार बुला रहा है। उनके लिए सांसद बनने से ज्यादा महत्वपूर्ण एक विधायक की भूमिका होगी। ये फैसला आने वाले दिनों में पार्टी को ही लेना है। मेरा राजनीति में आने का कारण ही बिहार और बिहारी रहे हैं। राज्य में रहकर बिहार के लिए ज्यादा काम कर सकूं। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की सोच को धरातल पर उतार सकूं। आपको बता दें चिराग पासवान हाजीपुर से सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *