पहलगाम से सीजफायर तक…भारत के इस दांव से फिर बेनकाब होगा PAK, जानें कैसे?

All-party delegations : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए कार्रवाई पर पाक की बौखलाहट से सामने आई तस्वीर ने साफ कर दिया की क्यों पाकिस्तान को आतंक का आका कहा जाता है.लेकिन आतंक के सबसे बड़े पनाहगाह को दुनिया में बेनकाब करने को भारत अभी चुप नहीं बैठने वाला.जिसको लेकर खुद पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई बार चेतावनी दी है.इस कड़ी में आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस का कड़ा संदेश देने के लिए भारत की ओर से नई रणनीति के तहत सात सांसदों वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कई देशों का दौरा करने वाला है.

सात सांसदों वाला यह सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत की एक जुटता को परिभाषित कर रहा है…जिसका नेतृत्व पक्ष और विपक्ष के 7 बड़े नेता करेंगे. इसमें एनडीए से रविशंकर प्रसाद, बैजयंत पांडा, संजय कुमार झा और श्रीकांत शिंदे तो शशि थरूर, सुप्रिया सुले और कनीमोझी करुणानिधि विपक्षी दल से शामिल हैं.

All-party delegations : पांच देशों का दौरा करेंगे प्रतिनिधिमंडल

मीडिया रिपोर्ट की माने तो 23 मई से अगले 10 दिनों तक प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल लगभग पांच देशों का दौरा कर सकता है.जिसमें शशि थरूर अमेरिका में, रविशंकर प्रसाद मिडिल ईस्ट, कनिमोझी रूस और स्पेन, सुप्रिया सुले दक्षिण अफ्रीका, मिस्र और केन्या, संजय झा जापान और मलेशिया, बैजयंत पांडा वेस्टर्न यूरोप और श्रीकांत शिंदे यूएई और अफ्रीकी देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. इनके अलावा इस प्रतिनिधिमंडल में अनुराग ठाकुर, अपराजिता सारंगी, मनीष तिवारी, असदुद्दीन ओवैसी, अमर सिंह, राजीव प्रताप रूडी, समिक भट्टाचार्य, बृज लाल, सरफराज अहमद, प्रियंका चतुर्वेदी, विक्रमजीत साहनी, सस्मित पात्रा और भुवनेश्वर कलिता सहित अलग-अलग दलों के सांसद भी इसका हिस्सा होंगे. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को भी शामिल किया गया है, जो फिलहाल सांसद नहीं हैं. प्रतिनिधिमंडल के अंतर्राष्ट्रीय दौरे का इंतजाम देखने की जिम्मेवारी सरकार ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को सौंपी है.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान की नापाक मंशा होगी जाहीर

बता दें कि केंद्र सरकार पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का रुख दुनिया के सामने पेश करने के लिए इस प्रतिनिधिमंडल (All-party delegations) का गठन किया गया है.प्रतिनिधिमंडल के अंतर्राष्ट्रीय दौरे पर पाक की नापाक मंशा और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान द्वारा पूरी दुनिया में चलाए जा रहे फेक नैरेटिव का उजागर करना है,दरअसल पहलगाम में पाक समर्थित आतंकियों द्वारा भारत और नेपाल के कुल 26 लोगों की निर्मम हत्या के बाद भारत द्वारा आतंकि ठिकानों को खत्म करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था. इस ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने 5 पीओके और 4 पाकिस्तान के अंदर सहित कुल 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.इसको लेकर अब पाकिस्तान ने पूरी दुनिया में भारत के खिलाफ फेक नैरेटिव चलाया और कहा कि भारत ने उसके आम नागरिकों और मस्जिदों को निशाना बनाया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *