नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में रचा इतिहास, 90.23 मीटर भाला फेंक कर बनाया नया कीर्तिमान

Doha Diamond League 2025 : भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर भाला फेंक कर नया व्यक्तिगत रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 में डायमंड लीग में हासिल किया था।

Neeraj Chopra ने अपने पर्सनल बेस्ट की बराबरी

नीरज ने प्रतियोगिता की शुरुआत दमदार अंदाज़ में की थी। पहले प्रयास में उन्होंने 88.44 मीटर का थ्रो किया, जबकि दूसरा प्रयास अमान्य रहा। तीसरे प्रयास में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए 90.23 मीटर का थ्रो फेंका, जो इस इवेंट में उनका अब तक का सबसे लंबा थ्रो साबित हुआ। दोहा डायमंड लीग में नीरज के साथ भारत के अन्य एथलीटों ने भी हिस्सा लिया। मिडिल डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस में 12:59.77 मिनट का समय निकालते हुए नौवां स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने पर्सनल बेस्ट की बराबरी की।

2024 के डायमंड लीग फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) 2024 के डायमंड लीग फाइनल (Doha Diamond League 2025) में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उस प्रतियोगिता में उन्होंने तीसरे प्रयास में 87.86 मीटर का थ्रो किया था, लेकिन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर का थ्रो कर उनसे सिर्फ 0.01 मीटर से खिताब छीन लिया था।

इस बार की दोहा डायमंड लीग में नीरज सहित कुल चार भारतीय एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। यह डायमंड लीग प्रतियोगिता में भारत की अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है, जो देश में एथलेटिक्स के बढ़ते प्रभाव और प्रतिभा को दर्शाती है। नीरज के इस ऐतिहासिक थ्रो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे न केवल भारत के, बल्कि विश्व एथलेटिक्स के शीर्ष सितारों में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *