FASTag Annual Pass : टोल टैक्स देने वालों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने अब FASTag यूजर्स के लिए सालाना पास विकल्प पेश किया है। अब तक FASTag के ज़रिए हर बार टोल क्रॉस करने पर पैसे कटते थे, लेकिन इस नए सालाना पास के साथ यूजर एक तय राशि में 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगे। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह नया FASTag पास क्या है, कैसे काम करेगा और इससे जुड़ी जरूरी जानकारियां क्या हैं।
क्या है नया FASTag सालाना पास?
सरकार ने 15 अगस्त से एक नया FASTag Annual Pass शुरू करने की घोषणा की है। इसकी कीमत 3,000 रुपये होगी और यह सिर्फ नॉन-कॉमर्शियल प्राइवेट वाहनों (जैसे कार, जीप, वैन) के लिए उपलब्ध होगा। यह पास एक्टिव होने के बाद, यूजर एक साल में 200 बार टोल क्रॉस कर सकते हैं। यानी एक ट्रिप की औसतन कीमत करीब 15 रुपये पड़ेगी, जो सामान्य टोल से काफी कम है।
कैसे मिलेगा यह पास?
यह पास NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) और मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे की वेबसाइट और हाईवे ट्रैवल ऐप पर उपलब्ध होगा। यूजर वहां से ऑनलाइन आवेदन कर इस पास को एक्टिवेट कर सकेंगे।
कहां-कहां मान्य होगा ये पास?
यह पास केवल नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर मान्य होगा। अगर आप दिल्ली-मुंबई या चेन्नई-बेंगलुरु जैसे किसी भी हाईवे रूट पर सफर करते हैं, तो यह पास वहां काम करेगा। स्टेट हाईवे या लोकल टोल प्लाजा पर यह मान्य नहीं होगा।
इस पास से जुड़ी ज़रूरी बातें
| सवाल | जवाब |
|---|---|
| 1. क्या मौजूदा FASTag यूजर्स को भी ये पास लेना होगा? | हां, लेकिन यह वैकल्पिक है। जो लोग बार-बार टोल क्रॉस करते हैं, उनके लिए यह किफायती विकल्प है। |
| 2. क्या यह हर वाहन के लिए है? | नहीं, केवल प्राइवेट कार, जीप और वैन जैसी नॉन-कॉमर्शियल गाड़ियों के लिए है। |
| 3. क्या पास किसी और गाड़ी में ट्रांसफर किया जा सकता है? | नहीं, यह पास सिर्फ उस गाड़ी के लिए मान्य है जिसके साथ FASTag लिंक है। |
| 4. ट्रिप की गणना कैसे होगी? | पॉइंट-बेस्ड टोल पर आने और जाने को दो ट्रिप माना जाएगा। एंट्री-एग्जिट टोल पर एक ट्रिप। |
| 5. FASTag कहां लगाना ज़रूरी है? | फ्रंट विंडशील्ड (सामने के शीशे) पर ही चिपकाना होगा तभी यह पास एक्टिव होगा। |
| 6. क्या पास पर SMS अलर्ट मिलेंगे? | हां, अगर मोबाइल नंबर बैंक से जुड़ा है और इजाजत दी है तो। |
| 7. क्या चेसिस नंबर से रजिस्टर FASTag पर यह पास मिलेगा? | नहीं, आपको पहले गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर अपडेट करना होगा। |
| 8. कितने समय के लिए वैध है पास? | यह पास 1 साल तक वैध रहेगा या अधिकतम 200 ट्रिप तक, जो पहले खत्म हो जाए। |