परीक्षा पे चर्चा गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज…एक महीने में रिकॉर्ड पंजीकरण

Pariksha Pe Charcha :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “परीक्षा पे चर्चा” को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान MyGov प्लेटफॉर्म पर आयोजित इसके 8वें संस्करण के दौरान हुए 3.53 करोड़ पंजीकरणों के कारण मिला।

दिल्ली में हुआ सम्मान समारोह

सोमवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक ऋषि नाथ ने प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद मौजूद थे।

2018 से लगातार हो रहा आयोजन

“परीक्षा पे चर्चा” की शुरुआत 16 फरवरी 2018 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से हुई थी। उस समय 2500 से अधिक छात्र कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जबकि देशभर के 8.5 करोड़ छात्रों ने टीवी और रेडियो के माध्यम से इसे देखा-सुना।

इस साल का सबसे बड़ा संस्करण

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, कार्यक्रम के 8वें संस्करण को 21 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। यह मंच छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।

तनाव-मुक्त और आनंदमय शिक्षा पर जोर

भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) का लक्ष्य छात्रों को तनाव-मुक्त और joyful learning का वातावरण देना है। यह रटकर पढ़ाई की बजाय अनुभवात्मक शिक्षा (experiential learning) और संज्ञानात्मक कौशल (cognitive skills) पर बल देती है।

भविष्य की राह

पहले ही संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने समग्र विकास, दृढ़ता और परीक्षा के दौरान संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया था। इस पहल की सफलता ने आने वाले वर्षों के लिए शिक्षा जगत में नई दिशा तय कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *