यूट्यूब से किन लोगों की होती है तगड़ी कमाई!1 मिलियन व्यूज पर मिलते हैं इतने रुपए

YouTube: आज के दौर में यूट्यूब सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह कमाई का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। डॉक्टर, कोच, फिटनेस ट्रेनर से लेकर गेमिंग एक्सपर्ट तक, हर फील्ड के लोग अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर रहे हैं और कंटेंट अपलोड करके नाम और पैसा दोनों कमा रहे हैं। दरअसल,यूट्यूब क्रिएटर्स को न केवल पॉपुलैरिटी देता है बल्कि उन्हें एक मजबूत इनकम सोर्स भी प्रदान करता है। ऐसे में अगर आप भी यूट्यूब चैनल बनाने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि यूट्यूब से कमाई कैसे होती है और एक वीडियो पर 1 मिलियन (10 लाख) व्यूज आने पर कितनी आमदनी होती है ।

1 मिलियन व्यूज पर कितनी कमाई?

यूट्यूब पर किसी वीडियो को 1 मिलियन व्यूज मिलने के बाद क्रिएटर को कितनी कमाई होगी, यह फिक्स नहीं है। यह कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है – जैसे वीडियो का विषय, कैटेगरी, ऑडियंस लोकेशन, विज्ञापन दरें और वीडियो पर यूजर्स की एंगेजमेंट। यूट्यूब की कमाई का मुख्य जरिया विज्ञापन (Ads Revenue) है। जब कोई दर्शक वीडियो देखते समय विज्ञापन देखता है, स्किप करता है या उस पर क्लिक करता है, तो उससे क्रिएटर को इनकम होती है. इसके अलावा स्पॉन्सरशिप, ब्रांड प्रमोशन और एफिलिएट मार्केटिंग जैसे विकल्प भी यूट्यूबर की कमाई को बढ़ाते हैं।

किन फैक्टर्स पर निर्भर करती है कमाई?

यूट्यूब वीडियो से होने वाली कमाई पर कई चीजों का असर पड़ता है. इनमें सबसे अहम है Cost Per Mille (CPM) यानी हर 1000 विज्ञापन इंप्रेशन पर विज्ञापनदाता कितना पैसा देता है। भारत में औसतन CPM ₹42 से ₹170 के बीच होता है.दूसरे देशों में यह दर काफी ज्यादा होती है। गेमिंग, टेक्नोलॉजी और फिटनेस जैसी कैटेगरी में विज्ञापन दरें और कमाई अपेक्षाकृत अधिक होती हैं. अगर किसी क्रिएटर के वीडियो अमेरिका, ब्रिटेन या अन्य विकसित देशों में ज्यादा देखे जाते हैं, तो उनकी इनकम कई गुना बढ़ जाती है. दर्शक अगर विज्ञापन को पूरा देखें या उस पर क्लिक करें, तो क्रिएटर को अतिरिक्त आय होती है।

भारत में कितनी होती है औसत कमाई?

भारतीय क्रिएटर्स के लिए आमतौर पर किसी वीडियो पर 1 मिलियन व्यूज आने पर 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है. हालांकि, कंटेंट क्वालिटी, ऑडियंस टारगेटिंग और ब्रांड पार्टनरशिप जैसी चीजें इस राशि को काफी हद तक बढ़ा सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *