NDA में सीट बंटबारे से पहले नीतीश कुमार ने किया प्रत्याशी का ऐलान,राजपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार का ऐलान

NDA seat sharing :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बक्सर में आयोजित एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान एक अहम घोषणा की, जिससे राज्य की राजनीति में एक नई हलचल शुरू हो गई है. उन्होंने अचानक मंच से राजपुर विधानसभा सीट के लिए एनडीए के प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार राजपुर से संतोष कुमार निराला को एनडीए का प्रत्याशी बनाया जाएगा.

मुख्यमंत्री की इस घोषणा ने सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को चौंका दिया,लेकिन जब संतोष कुमार निराला के नाम की घोषणा हुई तो कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस फैसले का स्वागत किया.

नीतीश कुमार का विकास की बयानी और अपील

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने भाषण में बिहार सरकार के विकास कार्यों का बखान किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसे अहम क्षेत्रों में सुधार किए हैं. नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं और जनता से आह्वान किया कि वे संतोष कुमार निराला को भारी बहुमत से जीताकर विधानसभा भेजें, ताकि राज्य में और भी विकासात्मक कार्यों को गति दी जा सके. उन्होंने कहा कि हमने बिहार में बहुत काम किया है और आप सभी का सहयोग रहा है. अब हमारा दायित्व है कि हमारे उम्मीदवार को जिताकर एक मजबूत सरकार बनाने में योगदान दें.

संतोष कुमार निराला की प्रतिक्रिया

संतोष कुमार निराला, जिन्हें एनडीए का प्रत्याशी घोषित किया गया है, ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें राजपुर सीट के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है. निराला ने आगे कहा कि मैं पहले भी बिहार सरकार में कैबिनेट के सदस्य रह चुका हूं और मुख्यमंत्री मुझे अच्छे से जानते हैं. मुझे विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद और मुख्यमंत्री का विश्वास मुझे इस चुनाव में विजय दिलाएगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद बक्सर की राजनीति में हलचल बढ़ गई है. राजनीतिक पंडितों के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह कदम विरोधियों की रणनीतियों को प्रभावित कर सकता है. कई विशेषज्ञों का मानना है कि नीतीश कुमार का यह कदम एनडीए को राजपुर सीट पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *